इस क्रिकेटर ने भावुक मन से क्रिकेट को कहा अलविदा, शानदार कैरियर को याद कर हो उठे भावुक

This cricketer said goodbye to cricket with an emotional heart, became emotional by remembering a brilliant career

पूर्व भारतीय विकेटकीपर व बल्लेबाज नमन ओझा ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. नमन ओझा आज इंदौर के होलकर स्टेडियम पहुंचे, जहां वो काफी भावुक भी हो गए और उनकी आंखों से आंसू भी छलक गए.

37 वर्षीय नमन ओझा ने कहा कि अब वो अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को आगे नहीं बढ़ा सकते, उनका कमर दर्द भी लगातार परेशान कर रहा है. जबकि परिवार को समय देने अब उनकी प्राथमिकता है. अपने करियर के दौरान साथ देने के लिए एमपीसीए, बीसीसीआई और साथी खिलाड़ियों और कोचों के अलावा आपने परिवार और दोस्तों का शुक्रिया कहा है.

साभार- NBT

मध्य प्रदेश के रतलाम शहर के रहने वाले नमन ओझा टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों ही फॉर्मेट में भारत की तरफ से खेले थे. घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छे प्रदर्शन के दम पर उन्हें 2010 में टीम इंडिया के जिम्बाब्वे दौरे से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला था. उस दौरे पर एक वनडे और दो टी-20 खेलने के बाद वे टीम से बाहर हो गए.

उन्होंने वनडे में 1 और दो टी-20 में 12 रन बनाए. इसके 4 साल बाद इंडिया-ए के ऑस्ट्रेलिय़ा दौरे पर लगातार दो दोहरे शतक लगाने के बाद उन्हें 2015 में भारत के श्रीलंका दौरे पर टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला. हालांकि यह उनका पहला और इकलौता टेस्ट ही साबित हुआ. टेस्ट में उन्होंने 56 रन बनाए थे. इसके अलावा 4 कैच भी लपके थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button