कांग्रेस नेता के रिश्तेदार की हत्या, लाश बैग मनें भरके कुंए में फेंक दी
Murder of relative of Congress leader, corpse bag filled with wells and thrown in well
राजधानी में देर शाम बंद सूटकेस मेें एक युवक की लाश मिलने से सनसनी मच गयी है। मृतक युवक खमतराई पार्षद का भतीजा बताया जा रहा है। फिलहाल मौके पर खम्हारडीह पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची हुई है और जांच जारी है। मृतक की पहचान जतीन चांद 20 वर्ष के रूप में की गयी है।
जानकारी के मुताबिक घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है। आज शाम चंडी नगर के रहवासियों ने यहां स्थित एक कुएं में एक सूटकेश देखा था। इस सूटकेश से काफी बदबू आ रही थी, जिसके बाद इसकी सूचना खम्हारडीह पुलिस को दी गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर खम्हारडीह पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची। सूटकेस को खोलने पर एक युवक की लाश मिली। युवक की पहचान खमतराई निवासी जतीन चांद पिता देव कुमार चांद के रूप में की गयी है। मृतक खमतराई के कांग्रेस पार्षद अंजली विभार पति राधेश्याम विभार का सगा भतीजा है, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 9 फरवरी को खमतराई थाने में लिखाई गयी थी।


