इस दिन दिखेगा अद्भुत नजारा, एक साथ सीधी रेखा में नजर आएंगे सातों ग्रह…

Planet Parade 2025 : नई दिल्ली। खगोल विज्ञान के प्रेमियों के लिए 28 फरवरी 2025 का दिन बेहद खास होने वाला है। इस दिन सौर मंडल के सातों ग्रह एक सीधी रेखा में नजर आएंगे। यह दुर्लभ खगोलीय घटना, जिसे ग्रहों का परेड कहा जाता है, महाशिवरात्रि के ठीक दो दिन बाद शाम के समय देखी जा सकेगी। शनि, बुध, नेपच्यून, शुक्र, अरुण, बृहस्पति और मंगल ग्रह एक साथ आकाश में एक सीधी रेखा में दिखाई देंगे।

Planet Parade 2025 : क्या है ग्रहों का परेड?
ग्रहों का परेड एक ऐसी खगोलीय घटना है, जब सौर मंडल के कई ग्रह एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। यह घटना इसलिए दुर्लभ मानी जाती है क्योंकि सभी ग्रह अलग-अलग गति और कक्षाओं में सूर्य की परिक्रमा करते हैं। जब ये ग्रह एक ही दिशा में आ जाते हैं, तो उन्हें एक साथ देखा जा सकता है। 28 फरवरी 2025 को होने वाली यह घटना इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें सभी सात ग्रह शामिल होंगे।

Planet Parade 2025 : कैसे बनता है यह संयोग?
जब कोई तारा बनता है, तो उसके चारों ओर गैस और धूल का एक बादल घूमने लगता है। समय के साथ यह बादल एक समतल डिस्क का आकार ले लेता है, जिससे ग्रहों का निर्माण होता है। ये ग्रह तारे के चारों ओर अपनी निश्चित कक्षाओं में घूमते हैं। चूंकि सभी ग्रह एक ही समतल स्तर पर होते हैं, इसलिए कुछ अवसरों पर वे एक ही दिशा में आ जाते हैं। इस दौरान, उन्हें आकाश में एक साथ देखा जा सकता है।

Planet Parade 2025 : कब और कैसे देखें यह नजारा?
इस दुर्लभ खगोलीय घटना को देखने का सबसे अच्छा समय सूर्यास्त के लगभग 45 मिनट बाद का होगा। इसे देखने के लिए शहर की रोशनी से दूर, अंधेरे वाली जगह पर जाना चाहिए, जहां आसमान साफ दिखाई दे। घर की छत, ऊंची इमारत या किसी ऊंचे स्थान से भी इस नजारे को देखा जा सकता है।

खगोल विज्ञान के शौकीनों के लिए कई ऐप और टूल भी उपलब्ध हैं, जो ग्रहों की स्थिति को ट्रैक करने में मदद कर सकते हैं। स्टेलेरियम और स्काई टुनाइट जैसे ऐप आकाश में ग्रहों की वास्तविक समय की स्थिति दिखाते हैं।

Planet Parade 2025 : कब तक दिखेगा यह नजारा?

यह ग्रहों का परेड 21 फरवरी से शुरू होगा और 8 मार्च तक चलेगा। हालांकि, 28 फरवरी को यह नजारा सबसे स्पष्ट और शानदार दिखाई देगा। इसके बाद इस तरह की घटना साल 2040 में ही देखने को मिल सकती है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button