छत्तीसगढ़ में जानलेवा हुई सर्दी

सरगुजा। CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में सर्दी का सितम लगातार जारी है, तापमान में गिरावट से लोग हलकान हो रहे हैं, वहीं प्रदेश में ठंड से एक और मौत हो गई है। बीते 28 दिन के भीतर ठंड से जान गवाने वाला यह तीसरा मामला है। कोरबा के सरईसिंगार निवासी हरप्रसाद भैना (55) की मौत हुई है। उनकी लाश कसईपाली के यात्री प्रतीक्षालय में मिली। हरप्रसाद मंगलवार को रलिया गांव में छठी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पैदल घर लौट रहे थे।

रात की ठंड में थकान के कारण वे प्रतीक्षालय में सो गए थे। बुधवार सुबह लोगों ने उनकी लाश देखी। शव की स्थिति और मौके की परिस्थिति देखकर उनकी ठंड से मौत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगी।

– Advertisement –

Ad image

परिजन ने किसी तरह का शक या संदेह नहीं जताया। मृतक की जेब से मिला पर्स, जिस पर हरप्रसाद भैना, सरईसिंगार लिखा था, जिससे पुलिस ने उनकी पहचान की। इससे पहले अंबिकापुर में ठंड से दो लोगों की जान गई थी।

मौसम विभाग का अलर्ट

– Advertisement –

Ad image

वहीं इस बीच मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक छत्तीसगढ़ के उत्तरी और मध्य हिस्सों के कुछ जगहों पर शीतलहर चलने की संभावना जताई है। ठंड के कारण राज्य के कई शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है, और उत्तरी हिस्सों में इसका असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। मैनपाट में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

अंबिकापुर में रात का तापमान 3.3 डिग्री पहुंच गया है। वहीं रायपुर में 6.6 डिग्री, पेंड्रा में 7.6 डिग्री, दुर्ग और राजनांदगांव में 8 डिग्री, और जगदलपुर में 8.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री (जगदलपुर) और सबसे न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री (अंबिकापुर) दर्ज किया गया।

हेल्थ विभाग के अनुसार बुजुर्ग, छोटे बच्चे और क्रॉनिक बीमारियों वाले लोग ठंड से ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए इनका खास ध्यान रखने की जरूरत है।

इस बीच, ठंड के कारण सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिलों में प्राइमरी स्कूल 10 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। दो पालियों वाले स्कूल भी सुबह 9.30 बजे से ही खुलेंगे।

 

RAIPUR VIDEO : कबाड़ की आड़ में एचपी के टैंकरों से डीजल की चोरी, पुलिस ने दी दबिश, एक लाख का डीजल जब्त, वीडियो आया सामने

 

 

CG NEWS : अब इस जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, पुलिस हाई अलर्ट

 

 

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button