#Social

सुहागरात की रात दूल्हे ने दुल्हन से मांगा वो, सुबह उठते ही बिस्तर पर देखा तो हुआ हैरान…


Mathura: मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में बेहद हैरान कर देने घटना घटित हुई। यहां एक युवक शादी करने के बाद अपने सुखमय जीवन का सपना देख रहा था। लेकिन दुल्हन ने पति और ससुरालीजनों के साथ जो कांड किया। उसे सुनकर हर किसी ने दांतों तले उंगली दबा ली। दरअसल शादी के नई नवेली दुल्हन का सुहागरात की सेज पर दूल्हा बेसर्बी के साथ इंतजार कर रहा था। लेकिन दुल्हन ने पति और ससुराल के सभी लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर गहरी नींद में सुला दिया और अपने भाई के साथ मिलकर जेवरात और नकदी जेल

रफूचक्कर हो गयी। अगली सुबह जब घरवालों की नींद खुली तो घर के सारे सामान के साथ दुल्हन भी गायब हो गयी थी। इसके बाद दूल्हा और उसके घरवाले भागते-भागते पुलिस के पास पहुंचे और पूरी घटना पुलिस को बताया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार सुरीर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की शादी महोबा की रहने वाली युवती के साथ तय हुई थी। बीते 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज हुई।

जिसके बाद दूल्हा अपने नई नवेली दुल्हन को विदा कराकर अपने घर पहुंचा। जहां परिवार वालों ने खुषी-खुषी नई दुल्हन का स्वागत किया। दुल्हन के साथ उसका भाई भी आया था। दिनभर रीति-रिवाजों के पूरे होने के बाद रात में दुल्हन का सुहागरात की सेज पर दूल्हा इंतजार कर रहा था। इससे पहले दुल्हन ने सभी ससुरालीजनों और दूल्हे को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। जिसके चलते सभी बेसुध हो कर सो गये। इसके बाद दुल्हन ने अपने भाई के साथ मिलकर घर में रखा जेवर, नकदी और अन्य सामान बांधा और फिर फुर्र हो गयी।

अगले दिन जब घरवालों की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि घर में सारा सामान अस्त-व्यवस्त पड़ा हुआ है। वहीं दुल्हन और उसका भाई भी गायब हैं। जल्द ही घरवालों को सबकुछ समझ में आ गया। इसके बाद उन्होंने तुरंत शादी कराने वाले मीडिएटर को संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन उसका भी कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद सभी घरवाले थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करायी। घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुरीर संजीव कांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button