उपमुख्यमंत्री का काफिला रुका ‘खैरागढ़ के

खैरागढ़। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शनिवार को राजनांदगांव में आयोजित भव्य झांकी में शामिल होने के बाद कवर्धा लौट रहे थे। इसी दौरान वे खैरागढ़ में रुके और रिद्धि-सिद्धि गणेशोत्सव समिति द्वारा स्थापित “खैरागढ़ के राजा” स्वरूप में विराजित गणपति बप्पा के दर्शन किए।

 

– Advertisement –

Ad image

गणपति दर्शन के समय उपमुख्यमंत्री के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, पूर्व जिला पंचायत सभापति घम्मन साहू, पार्षद रूपेंद्र रजक, भाजपा नेता नंद चंद्राकर, शैलेन्द्र त्रिपाठी सहित समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर बप्पा से प्रदेश की खुशहाली व विकास की कामना की।

 

गणेशोत्सव समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने उपमुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर खैरागढ़ का माहौल भक्ति और उल्लास से सराबोर नजर आया।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button