Hoshiarpur Road Accident: होशियारपुर में चिंतपूर्णी-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर हादसा, एम्बुलेंस खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

Hoshiarpur Road Accident: होशियारपुर में चिंतपूर्णी-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर हादसा, एम्बुलेंस खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

(Photo Credits Twitter)

होशियारपुर, 6 सितंबर : चिंतपूर्णी-धर्मशाला नेशनल हाईवे (Chintpurni-Dharamshala National Highway) पर मांगूवाल बैरियर के पास शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि एक दर्दनाक हादसा (Road Accident) हो गया. हिमाचल प्रदेश के टांडा मेडिकल कॉलेज से एक मरीज को लेकर पंजाब के लुधियाना डीएमसी अस्पताल जा रही एम्बुलेंस खाई में गिर गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, हादसा देर रात 3 बजे हुआ. एम्बुलेंस में कुल पांच लोग सवार थे. मरीज को हार्ट अटैक की शिकायत के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज से लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर किया गया था. मांगूवाल बैरियर के पास सड़क का कुछ हिस्सा खिसक गया था, जिसके कारण वहां बैरिकेडिंग की गई थी. बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे और संभवतः सड़क की खराब स्थिति के कारण ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और एम्बुलेंस गहरी खाई में जा गिरी. यह भी पढ़ें : Delhi Shocker: पहाड़गंज में स्कूल के बाहर चाकूबाजी मामले को पुलिस ने सुलझाया, 3 आरोपियों को पकड़ा

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. जांच अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया, “हमें सुबह साढ़े तीन से चार बजे के बीच इस घटना की जानकारी मिली. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है. हम हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं.”

परिजनों का कहना है कि मरीज को हार्ट अटैक के बाद बेहतर इलाज के लिए लुधियाना ले जाया जा रहा था. इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की वजहों का पता लगाने के लिए गहन जांच शुरू कर दी है.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button