#Social

ऊना में नहीं थम रहा खनन का सिलसिला


Una. ऊना। जिला ऊना में अवैध खनन का गोरखधंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दौलतपुर चौक से लेकर संतोषगढ़ तक स्वां नदी को खोखला कर दिया गया है। स्वां नदी व सहायक खड्डों में दिन-रात अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस प्रशासन आए दिन ट्रैक्टर-ट्रालियों के चालान काट रही है, लेकिन अवैध खनन पर लगाम नहीं लग पा रही है। हालांकि अवैध खनन को रोकने के लिए खनन विभाग सहित अन्य विभागों की भी जिम्मेदारी तय की गई है, लेकिन पुलिस को किसी भी विभाग का सहयोग नहीं

मिल रहा है।

ऐसे में अवैध खनन पर लगाम नहीं लग पा रही है। जिला ऊना में दौलतपुर चौक क्षेत्र से लेकर बाथड़ी सीमा तक करीब चालीस किलोमीटर तक स्वां नदी का विस्तार है। इसके अलावा 73 सहायक खड्डें हैं। स्वां नदी व सहायक खड्डों में धड़ाधड़ अवैध खनन होता है। जिला ऊना में सफेद सोना (रेत) का खनन कर पंजाब पहुंचाया जाता है। जहां पर रेत बेचकर खनन माफिया खूब चांदी कमा रहा है। पुलिस ने एक दर्जन के करीब प्रवेश द्वारों पर सख्त पहरा बिठा रखा है, हरोली क्षेत्र व गगरेट क्षेत्र में खनन माफिया ने कई चोर रास्ते बना रखे है, इन रास्तों से बड़े-बड़े टिप्परों व टै्रक्टर-ट्रालियों के जरिये ऊना का रेत पंजाब पहुंचाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button