एक्सपायरी कीटनाशक और अवैध भंडारण पर कार्रवाई,

साकेत श्रीवास्तव / खैरागढ़। CG NEWS : खरीफ वर्ष 2026-27 में किसानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक एवं उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने जिले में सघन जांच अभियान शुरू किया है। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशन और उप संचालक कृषि राजकुमार सोलंकी के मार्गदर्शन में कीटनाशक निरीक्षक विक्रय केन्द्रों के दस्तावेज, मूल्य सूची, स्टॉक और भंडारण व्यवस्था की जांच कर रहे हैं।

जांच में हरिओम कृषि केन्द्र, गंडई द्वारा विभाग को गुमराह कर अवैध भंडारण स्थल संचालित करने और बड़ी मात्रा में एक्सपायरी कीटनाशक रखने का मामला सामने आया। विभाग ने कीटनाशक अनुज्ञप्ति निलंबित कर दी।

– Advertisement –

Ad image

वहीं 8 सितंबर को भंडारपुर के विकास कृषि केन्द्र, लोधी कृषि केन्द्र और मां भवानी बहुउद्देश्यीय कृषक उत्पादन केन्द्र के विक्रय स्थलों पर कीटनाशक अधिनियम के तहत बिक्री प्रतिबंध लगाकर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।

सूर्यांश कृषि केन्द्र, भंडारपुर द्वारा जगदीश सिन्हा के निवास स्थल पर कीटनाशक व उर्वरक का अवैध भंडारण पाए जाने पर गोदाम सील कर बिक्री प्रतिबंध और जब्ती की कार्रवाई की गई। विभाग ने निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही है।

– Advertisement –

Ad image

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button