एम्स रायपुर की MPH परीक्षा में डॉ. अभिषेक

राजिम । CG NEWS:  जिंदगी में अगर हम शुरू से एक लक्ष्य बना कर चलते हैं चाहे कितनी भी समस्या आए तो हम अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करते हैं। पांडुका ही नहीं अंचल के जाने-माने इंश्योरेंस एडवाइजर पत्रकार एवं समाजसेवी महेंद्र सिंह ठाकुर के बड़े सुपुत्र डॉ अभिषेक सिंह डेंटल सर्जन जोकि गरियाबंद में जेबीएमएस मल्टी स्पेशलिटी डेंटल अस्पताल का संचालन कर रहे है अपनी योग्यता और इलाज की एक्सपर्ट विधा के कारण 1 वर्ष के भीतर ही गरियाबंद और आसपास अपने सस्ते इलाज और असमर्थ- गरीब लोगों का निशुल्क चिकित्सा के लिए जाने पहचाने नाम बन गए थे। इन्होंने अपनी प्रैक्टिस के साथ एक बहुत प्रतिष्ठित एग्जाम जो ऑल इंडिया बेस पर होता है जिसमें वर्ष 2026 के बैच में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स रायपुर द्वारा आयोजित एमपीएच की परीक्षा ऑल इंडिया बेस पर चौथा स्थान प्राप्त कर अंचल और प्रदेश का नाम रोशन करते हुए एक इतिहास रच दिया।

एम.पी.एच. अति महत्वपूर्ण डिग्री—- एमपीएच अर्थात मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ की डिग्री महत्वपूर्ण डिग्री है जिसका डिग्री धारी Epidemiologist कहलाता है इनका मुख्य कार्य महामारी जैसे एड्स कोरोना और वर्तमान में इबोला महामारी जिसने अफ्रीका महाद्वीप में तबाही मचा दी दबे पांव यूरोपीय देशों में भी आई भारत में भी इसकी चर्चा हुई इसका रोकथाम और इलाज होता है! इन डिग्री धारी लोगों का प्रदेश– देश से लेकर विदेश तक में भारी मांग है।

– Advertisement –

Ad image

डॉ अभिषेक की खासियत ऑल इन वन— डॉ अभिषेक पेशे से जरूर चिकित्सक हैं लेकिन इनकी हर क्षेत्र में गहरी जानकारी है इसके बारे में संवाददाता से उनके पिता महल सिंह ठाकुर ने अहम जानकारी देते हुए बताया बड़ाकाम इंडस्ट्रीज, हाउस कंस्ट्रक्शन, ऑटोमोबाइल्स बैंकिंग ,फाइनेंस ,एजुकेशन, इन्वेस्टमेंट, इंश्योरेंस, म्युचुअल फंड, लाॅ, साहित्य, इतिहास, राजनीति, धर्म, साइकोलॉजी ,पर्यटन इसके साथ इलेक्ट्रिसिटी, कंप्यूटर ,प्लंबर का काम -शायद हमारे दैनिक जीवन में जो समाहित है वह डॉक्टर अभिषेक के माइन्ड रूपी डिक्शनरी में पूरे डिटेल सहित जानकारी रहती है।

 

– Advertisement –

Ad image

बधाई देने वालों का लगा तांता—- डॉ अभिषेक की सफलता पर महासमुंद क्षेत्र के पूर्व सांसद -राजिम के पूर्व विधायक एवं वर्तमान छत्तीसगढ़ शासन भंडार निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, संदीप शर्मा खाद्य आयोग अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन, संतोषउपाध्याय राजिम पूर्व विधायक ,गिरीश दत्त उपासने सह कुटुंब प्रबोधन प्रमुख छत्तीसगढ़ प्रांत एवं लोकतंत्र प्रहरी, सच्चिदानंद उपासने पूर्व बेवरेज कॉरपोरेशन अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता भाजपा, अनिल चंद्राकर भाजपा जिला अध्यक्ष गरियाबंद ,महेश यादव नगर पालिका अध्यक्ष राजिम, रिखीराम यादव नगर पालिका अध्यक्ष गरियाबंद, डॉ राहुल ठाकुर एवं डॉक्टर रागिनी सिंह ओजस्वी नर्सिंग होम धमतरी, डा.तेजेंद्र साहू शासकीय अस्पताल नवापारा राजिम, डॉ राजेंद्र गदिया नवापारा राजिम राजेश कुमार बोथरा प्रोपराइटर हेमंत ज्वेलर्स नवापारा राजिम अरुण सेन रिटायर्ड ब्रांच मैनेजर छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक धमतरी ,अमित कुमार सेन सीईओ जनपद पंचायत कुरूद, अजय दीक्षित वरिष्ठ भाजपा नेता छुरा, नागेंद्र कुमार साहू वरिष्ठ भाजपा नेता पांडुका, महेंद्र कुमार साहू पांडुका , मिश्री लाल तारक प्रधान पाठक पांडुका टीकम चंद साहू वरिष्ठ भाजपा नेता रजन कटा, अशोक गर्ग देवभोग, लक्ष्मी नारायण अवस्थी वरिष्ठ अधिवक्ता देवभोग, शिशुपाल सिंह विश्व हिंदू परिषद पदाधिकारी, धवलपुर, तुलेश राजपूत धवलपुर लक्ष्मीकांत साहू वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं समाजसेवी भेन्डरी पांडुका सहित अंचल एवं प्रदेश के कोने-कोने से लोगों ने बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित किया है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button