एयरपोर्ट पर 79 करोड़ की कोकीन जब्त, दो महिलाएं गिरफ्तार

Mumbai मुंबई: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की मुंबई इकाई ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैंकॉक से आईं दो महिला यात्रियों से 79.5 करोड़ रुपए की 7.95 किलोग्राम कोकीन जब्त की है। इस मामले में दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीआरआई को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। हवाई अड्डे पहुंचने पर दोनों महिला यात्रियों को रोका गया और उनके सामान की सघन तलाशी ली गई। जांच के दौरान, अधिकारियों को खिलौनों के पैकेटों में बड़ी चतुराई से छिपाया गया एक सफेद पाउडर जैसा पदार्थ मिला।
टीम ने जब इस पदार्थ की एनडीपीएस फील्ड किट से जांच की, तो इसके कोकीन होने की पुष्टि हुई। एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ड्रग्स तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया गया है। अधिकारियों ने तुरंत नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम 1985 के तहत ड्रग्स को जब्त कर लिया और दोनों आरोपी यात्रियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। डीआरआई अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है ताकि इस तस्करी के पीछे के बड़े अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का पर्दाफाश किया जा सके। यह कार्रवाई ‘नशा मुक्त भारत’ के संकल्प के प्रति डीआरआई की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

वहीं, इससे पहले 27 सितंबर को मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने शहर के विभिन्न इलाकों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया था। इस ऑपरेशन में 2 करोड़ 4 लाख रुपए मूल्य की ड्रग्स बरामद की गई थी, जिसमें 198 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी/म्याऊ म्याऊ), 6.233 किलोग्राम गांजा, 346 ग्राम हेरोइन और 3,460 नशीली गोलियां शामिल थीं।

यह कार्रवाई धारावी, बांद्रा, भायखला, गोवंडी, गोरेगांव, मालवणी, बोरीवली और माहिम जैसे इलाकों में की गई थी।

एएनसी की आजाद मैदान, बांद्रा, कांदिवली, वर्ली और घाटकोपर यूनिट्स ने संयुक्त रूप से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया था।

बरामद नशीले पदार्थों में नाइट्रोजेपाम, एल्प्रोजोलम और ट्रामाडोल जैसी नियंत्रित दवाओं की 3,460 गोलियां शामिल थीं।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button