UP के मंत्री रघुराज सिंह का विवादित बयान, AMU को बताया ‘आतंकियों का अड्डा’, कांग्रेस भड़की; VIDEO

UP के मंत्री रघुराज सिंह का विवादित बयान, AMU को  बताया 'आतंकियों का अड्डा', कांग्रेस भड़की; VIDEO

(Photo Credits Twitter)

यूपी सरकार में मंत्री-प्राप्त दर्जा प्राप्त रघुराज सिंह का नया बयान विवादों में आ गया है. उन्होंने देश में अल्पसंख्यक संस्थानों और मदरसों को बंद करने की मांग की, साथ ही मस्जिदों पर ताले लगाने की बात भी कही. इसी दौरान उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) पर भी सवाल उठाए और उसे “आतंकियों का अड्डा” बताया. मंत्री ने दावा किया कि यहां से बुरहान निकला था और दिल्ली ब्लास्ट को लेकर भी प्रश्न खड़े किए.

रघुराज सिंह के बयान को लेकर छिड़ी बहस

रघुराज सिंह के इस बयान ने राजनीतिक हलकों में तीखी बहस छेड़ दी है. विपक्षी दलों ने उनके आरोपों को गंभीर बताते हुए कहा कि ऐसे बयानों से समाज में अनावश्यक तनाव फैलता है. उनका यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

रघुराज सिंह का विवादित बयान

मंत्री के विवादित बयान पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि “हर बात में हिंदू-मुसलमान करने वाले भाजपा नेता रघुराज सिंह को आगरा में भर्ती किया जाना चाहिए. क्योंकि उनका मानसिक सन्तुल बिगड़ गया है. वहीं AMU के खिलाफ मंत्री के दिए बहन का संस्थानके छात्रों ने विरोध जताया हैं.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button