एयर इंडिया ने रद्द कीं 8 उड़ानें, इनमें 4 इंटरनेशनल फ्लाइट्स शामिल, देखें लिस्ट

Air India: नई दिल्ली। अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद से चर्चा में चल रही एयर इंडिया ने शुूक्रवार को 8 फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया है। इनमें 4 इंटरनेशनल फ्लाइट्स भी हैं। रद्द की गईं फ्लाइट्स को चेन्नै, दिल्ली, दुबई, मेलबर्न, पुणे, अहमदाबाद, हैदराबाद और मुंबई से उड़ान भरना था।


Air India:
जानकारी के मुताबिक एयरक्राफ्ट्स की तकनीकी जांच, खराब मौसम और एयरस्पेस की पाबंदियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया। एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया, एयर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट दुबई टू चेन्नै AI906, दिल्ली से मेलबर्न AI308 और AI309 मेलबर्न से दिल्ली को रद्द किया जाता है।



Air India: ए
यर इंडिया ने बताया, दुबई से हैदराबाद की फ्लाइट भी कैंसल की जाती है। पुणे से दिल्ली, अहमदाबाद से दिल्ली, हैदराबाद से मुंबई और चेन्नै से मुंबई की फ्लाइट भी कैंसल की जाती है। मेंटनेंस और ऑपरेशनल कारणों से यह फैसला लिया गया है। 
एयरलाइन कंपनी का कहना है कि जिन लोगों की यात्रा प्रभावित हुई है, उन्हें पूरा रिफंड दिया जाएगा। इसके अलावा वैकल्पिक यात्रा का प्लान भी उनसे साझा किया जाएगा।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button