#Social

कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग: खालिस्तानी नेटवर्क से जुड़ा ‘लाडी’ आया जांच के घेरे में


Toronto. टोरंटो। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर फायरिंग की घटना ने अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। यह वारदात महज एक धमकी नहीं, बल्कि खालिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़ी बड़ी साजिश का हिस्सा बनकर उभरी है। इस हमले के तार भारत के पंजाब से लेकर कनाडा और खालिस्तान समर्थक आतंकी संगठनों तक जुड़ते नजर आ रहे हैं। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि हमलावर कार से उतरकर पिस्टल निकालता है और कैफे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाता है। गोलीबारी के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान सामने आया सबसे चौंकाने वाला नाम है — हरजीत सिंह उर्फ लाडी, जो पहले से ही NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की वॉन्टेड लिस्ट में शामिल है।
खालिस्तानी मॉड्यूल का सक्रिय सदस्य लाडी
हरजीत सिंह लाडी, पंजाब के नवांशहर जिले के गांव गरपधाना का निवासी है। NIA की रिपोर्ट के अनुसार, वह खालिस्तान समर्थक आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के लिए काम करता है और विदेशों में बैठे आतंकी आकाओं से सीधा जुड़ा है। भारत सरकार ने उसे फरार घोषित कर 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा कर रखी है। हरजीत लाडी का नाम केवल कनाडा में फायरिंग से नहीं, बल्कि जून 2024 में विहिप नेता विकास बग्गा की हत्या की साजिश से भी जुड़ चुका है। इस मामले की जांच NIA के केस नंबर RC-06/2024/NIA/DLI के तहत की जा रही है, जिसमें लाडी के साथ कुलबीर सिंह उर्फ सिद्धू और अन्य के भी नाम सामने आए हैं। जांच में मिले डिजिटल सबूतों में फंड ट्रांजैक्शन, चैट रिकॉर्ड और लोकेशन डेटा शामिल हैं, जो सीधे उसकी संलिप्तता दर्शाते हैं।
पोस्टर में चेहरा आया, फिर भी ‘गायब’ लाडी
7 जुलाई 2024 को NIA द्वारा देशभर में जारी पोस्टर में हरजीत लाडी की तस्वीर और स्केच दोनों जारी किए गए थे। लेकिन अब तक वह एजेंसियों की पकड़ से बाहर है। NIA की ओर से इस पोस्टर में यह घोषणा की गई थी कि लाडी की जानकारी देने पर ₹10 लाख का इनाम दिया जाएगा और सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। चौंकाने वाली बात यह है कि अब तक पंजाब पुलिस की ओर से लाडी के खिलाफ कोई औपचारिक FIR या चार्जशीट सामने नहीं आई है, लेकिन केवल NIA की जांच के आधार पर उसे ‘मोस्ट वांटेड’ की सूची में डाला गया है। यह दर्शाता है कि उसके खिलाफ मौजूद सबूत अत्यंत संवेदनशील, राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े और आतंकी प्रकृति के हैं।
क्या है आगे की चुनौती?
लाडी की गिरफ्तारी केवल भारत ही नहीं, बल्कि कनाडा की एजेंसियों के लिए भी एक चुनौती बन गई है। NIA और इंटेलिजेंस एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग कोई आतंकी संदेश था या फिर किसी बड़े ऑपरेशन की शुरुआत?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button