कलार समाज युवक–युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल

उन्होंने कहा कि आज के बदलते सामाजिक परिवेश में युवाओं के भीतर आत्मविश्वास, जिम्मेदारी और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। परिचय सम्मेलनों के माध्यम से समाज के युवक-युवतियां न केवल एक-दूसरे को जानने-समझने का अवसर प्राप्त करते हैं, बल्कि समाज की परंपराओं, रीति-रिवाजों और मूल्यों से भी जुड़ते हैं। इससे सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग की भावना को बल मिलता है। सांसद अग्रवाल ने कलार समाज की सराहना करते हुए कहा कि समाज द्वारा इस तरह के संगठित और सकारात्मक आयोजन यह दर्शाते हैं कि समुदाय अपने उज्ज्वल भविष्य को लेकर सजग और सक्रिय है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकजुटता ही किसी भी समाज को आगे बढ़ाने का आधार होती है। कलार समाज इन मूल्यों को मजबूती के साथ आगे बढ़ा रहा है, जो अनुकरणीय है।
उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता
, आपसी सहयोग और सकारात्मक सोच ही सामाजिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त करती है। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने संस्कारों को बनाए रखते हुए शिक्षा, रोजगार और समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ें और समाज तथा प्रदेश का नाम रोशन करें। कार्यक्रम का समापन सामाजिक सौहार्द और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ किया गया। उपस्थित समाजजनों ने इस आयोजन को उपयोगी और प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के आयोजन की आवश्यकता जताई।Source link



