#Social

कांगड़ा-मंडी की चार ग्रामसभाओं की प्रस्तावना निरस्त


Shimla. शिमला। प्रदेश सरकार ने दो जिलों की चार ग्राम सभाओं की प्रस्तावना को निरस्त करने एवं वर्णित ग्राम सभा क्षेत्रों को पुनर्गठित करने की अधिसूचना जारी की है। पंचायती राज विभाग के सचिव ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं। अधिसूचना के अनुसार नौ मई, 2025 के तहत जिला मंडी में ग्राम सभा क्षेत्रों को पुनर्गवित करने हेतु प्रस्तावना द्वारा संबंधित ग्राम सभा सदस्यों से आक्षेप एवं सुझाव आमंत्रित किए गए थे।

जिला मंडी हिमाचल प्रदेश की ग्राम सभा क्षेत्रों के पुनर्गठन से संबंधित उपरोक्त अनुसार जारी अधिसूचना में वर्णित ग्राम सभा बाता-री-बिंदू की प्रस्तावना को निरस्त करने एवं इसके ग्राम सभा क्षेत्रों को पुनर्गठित करने के आदेश जारी किए हैं।

इसके अलावा जिला बिलासपुर में ग्राम सभा क्षेत्रों को पुनर्गठित करने हेतु प्रस्तावना द्वारा संबंधित ग्राम सभा सदस्यों से आक्षेप एवं सुझाव आमंत्रित किए गए थे। इस बारे में कोई सुझावों प्राप्त नहीं हुए हैं। जिला बिलासुपर हिमाचल प्रदेश की हंबोटा व सलोआ ग्राम सभा क्षेत्रों को पुनर्गठित करने के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा कांगड़ा जिला की ग्राम सभा क्षेत्रों को पुनर्गठित करने हेतु प्रस्तावना द्वारा संबंधित ग्राम सभा सदस्यों से आक्षेप एवं सुझाव आमंत्रित किए गए थे। कांगड़ा जिला की ग्राम सभा क्षेत्रों के पुनर्गठन से संबंधित ग्राम सभा टटवाली, मैरा और चलौर की प्रस्तावना को निरस्त करने और ग्राम समा क्षेत्रों को पुनर्गठित करने के सहर्ष आदेश प्रदान करते हैं। इसके अलावा हमीरपुर जिला के विकास खंड भोरंज की ग्राम सभा मनवी का नाम बदलकर लगमनवीं किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button