#Social

कांग्रेस नेत्री का कत्ल: मां को न्याय की उम्मीद, बोलीं – 'नहीं करूंगी अंतिम संस्कार'


रोहतक: हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला बस स्टैंड पर शनिवार सुबह एक सूटकेस में 22 वर्षीय कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल का शव बरामद हुआ। सूटकेस में शव पाए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में ले लिया। बाद में मृतक की पहचान कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हिमानी नरवाल के रूप में हुई, जो युवा नेता के तौर पर क्षेत्र में सक्रिय थीं।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। परिवार ने पोस्टमॉर्टम के लिए तो सहमति दे दी है, लेकिन शव लेने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा ने हिमानी नरवाल की पहचान की पुष्टि करते हुए बताया कि वह कांग्रेस की सक्रिय युवा कार्यकर्ता थी और उसने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी हिस्सा लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button