किसान आंदोलन के समर्थन में एनएसयूआई, किसानों से एक पैली धान व एक रुपए मांग कर किसानों के आंदोलन को किया मजबूत

राजनांदगांव – दिल्ली में किए जा रहे किसान आंदोलन के समर्थन में एनएसयूआई द्वारा किसानों से एक पैली धान व एक रुपए मांग कर किसानों के आंदोलन को मजबूत किया है और केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताया है।

कृषि कानून को लेकर दिल्ली में लगातार आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में एनएसयूआई उतर आई है और बड़ी संख्या में एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने धान खरीदी केंद्रों में जाकर किसानों से एक पैली धान और एक रुपए मांगा है। एनएसयूआई का कहना है कि केंद्र सरकार किसान विरोधी है किसानों से धान और एक रुपए मांग कर इसे वे दिल्ली भेजेंगे और किसानों के आंदोलन को और मजबूत करेंगे। वहीं केंद्र सरकार को बताने की कोशिश करेंगे कि किसान इस कानून के विरोध में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button