कुलगाम पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी, पिछले तीन हफ्तों में 14 तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर की कुलगाम पुलिस ने नशे के खिलाफ अपने अभियान को और तेज करते हुए पिछले तीन हफ्तों में एनडीपीएस एक्ट के तहत 10 एफआईआर दर्ज की हैं। इनमें से 9 एफआईआर थाना काजीगुंड और 1 एफआईआर थाना देवसर में दर्ज हुई। इस कार्रवाई में 14 तस्करों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किए गए।

कुलगाम पुलिस ने 415.61 ग्राम हेरोइन, 1348 ग्राम चरस (पाउडर और चरस जैसी सामग्री सहित), 1.5 किलो भांग पत्ती और 1,37,990 रुपए कैश जब्त किया है । जांच में पता चला कि यह एक संगठित नेटवर्क है। जानकारी के अनुसार, काजीगुंड में रसिक अहमद पड्डर के पास 163 ग्राम चरस पाउडर बरामद हुआ। मोहम्मद इदरीस गनी के पास 205 ग्राम चरस पाई गई। इसके अलावा मकसूद अहमद नाइकू के पास 310 ग्राम चरस बरामद हुई।

एफआईआर 43/2026 में 278 ग्राम हेरोइन बरामद हुई (16 ग्राम स्थानीय स्तर पर और 262 ग्राम पिछली कड़ी के जरिए)। इस मामले में 17,100 रुपए कैश भी मिला। जांच में यह सामने आया कि बैकवर्ड लिंक के जरिए जम्मू के बेली चिर्राना तक नशे का नेटवर्क फैला हुआ था।

एफआईआर 52/2026 में 1.5 किलो भांग पत्ती रफाकत अहमद खान के पास से बरामद हुई। वहीं, एफआईआर 53/2026 में साहिल फारूक के पास से 5 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। एफआईआर 58/2026 में सिकंदर सिंह और मोहम्मद शफी वानी के पास से 125.61 ग्राम हेरोइन और 85,000 रुपये नकद बरामद हुए। एफआईआर 61/2026 में यावर अहमद दर के पास से 140 ग्राम चरस मिली।

एफआईआर 63/2026 में मोहम्मद मंटू शेख और समीना खातून के पास से 7 ग्राम हेरोइन, 140 ग्राम चरस और 33,690 रुपए कैश बरामद हुआ। थाना देवसर की एफआईआर 15/2026 में बिलाल अहमद टेन्दा के पास से लगभग 390 ग्राम चरस जैसी सामग्री और 2,200 रुपये नकद जब्त किए गए।

कुलगाम एसएसपी अनायत अली चौधरी ने बताया कि पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनाए हुए है और नशे के कारोबार में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि नशे के कारोबार से जुड़ी कोई भी जानकारी पुलिस के साथ साझा करें। उन्होंने पूरी गोपनीयता का आश्वासन दिया।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button