केंद्र से आया बड़ा आदेश! छत्तीसगढ़ क

रायपुर। CG IPS NEWS: केंद्र सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने देशभर के विभिन्न कैडरों के कुल 13 आईपीएस अधिकारियों को केंद्र सरकार में आईजी रैंक पर इम्पैनल किया है। इस सूची में छत्तीसगढ़ कैडर के 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी ध्रुव गुप्ता का नाम भी शामिल है, जिससे प्रदेश का गौरव बढ़ा है।

– Advertisement –

Ad image

वर्तमान में ध्रुव गुप्ता रायपुर पुलिस मुख्यालय में आईजी सीआईडी के पद पर पदस्थ हैं और साथ ही सीसीटीएनएस/एससीआरबी तथा तकनीकी सेवाओं का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं। दिल्ली मूल के ध्रुव गुप्ता का जन्म 2 मई 1980 को हुआ था। उन्होंने अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त करने के बाद यूपीएससी उत्तीर्ण कर आईपीएस सेवा जॉइन की।

 

– Advertisement –

Ad image

अविभाजित बिलासपुर जिले में प्रशिक्षु आईपीएस के रूप में गौरेला थाना प्रभारी से अपने करियर की शुरुआत की, इसके बाद बिलासपुर सिविल लाइन सीएसपी, महासमुंद एसपी, सेनानी सातवीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिलाई सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दीं।

 

वे लंबे समय तक इंटेलिजेंस ब्यूरो में प्रतिनियुक्ति पर रहे, जहां रहते हुए ही राज्य सरकार ने उन्हें डीआईजी से आईजी पद पर प्रोफार्मा प्रमोशन दिया था। मई 2025 में डेपुटेशन से लौटने के बाद से वे आईजी सीआईडी के रूप में कार्यरत हैं। केंद्र सरकार के आदेश में उल्लेख है कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली एसीसी द्वारा गृह मंत्रालय के प्रस्ताव पर लिया गया। पुलिस-I डिवीजन (IPS-IV सेक्शन) की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इम्पैनलमेंट प्रक्रिया प्रथम समीक्षा, द्वितीय समीक्षा और प्रारंभिक स्थगन जैसी विभिन्न श्रेणियों के तहत पूरी की गई।

 

केंद्र में आईजी इम्पैनलमेंट का अर्थ है कि भविष्य में जब भी ये अधिकारी केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे, उन्हें आईजी रैंक पर नियुक्ति मिलेगी। प्रदेश में ध्रुव गुप्ता की छवि एक ईमानदार और दक्ष अधिकारी के रूप में मानी जाती है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button