#Social

क्रिप्टो करंसी ठगी के मास्टरमाइंड विजय जुनेजा की जीरकपुर में करोड़ों की संपत्ति


Shimla. शिमला। क्रिप्टो करंसी ठगी के मास्टरमाइंड विजय जुनेजा ने पंजाब के जीरकपुर में करोड़ों की संपत्ति बनाई है। पुलिस आरोपी विजय जुनेजा की निशानदेही पर पुलिस की एसआईटी क्रिप्टो करंसी ठगी के मास्टरमाइंड आरोपियों की संपत्ति की मैपिंग कर रही है। क्रिप्टो करंसी ठगी मामले में जल्द ही पुलिस क्रिप्टो करंसी ठगी के मास्टरमाइंड आरोपियों की और संपत्ति जब्त करेगी। एसआईटी की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने पंजाब में 23 करोड़ की संपत्ति कागजों में चार करोड़ की संपत्ति बता कर बेची है। पुलिस की एसआईटी क्रिप्टो करंसी ठगी मामले से जुड़े पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। क्रिप्टो करंसी के नाम पर लोगों से करोड़ रुपए ठगने वाले शातिरों ने हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों में भी संपत्ति बनाई है। एसआईटी ने अब तक क्रिप्टो करंसी रैकेट के आरोपियों की 40 करोड़ से अधिक संपत्ति फ्रीज की है। अब क्रिप्टो करंसी ठगी के मास्टरमाइंड विजय जुनेजा से पुलिस की पूछताछ में क्रिप्टो करंसी ठगी से जुड़े कई अहम खुलासे हो

सकते हैं।

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी विजय जुनेजा क्रिप्टो करंसी ठगी के मास्टरमाइंड सुभाष, हेमराज, सुखदेव, अभिषेक का पैस इन्वेस्ट करता था। आरोपी विजय जुनेजा ने जीरकपुर में करोड़ों की संपत्ति खरीदी है। आरोपी विजय जुनेजा पिछले कई दिनों पुलिस से बचकर भाग रहा था। पुलिस की एसआईटी ने आरोपी पर पैनी निगाह रखे हुए थी। क्रिप्टो ठगी रैकेट में आरोपियों ने प्रदेश में करीब एक लाख से अधिक लोगों को ठगा है। क्रिप्टो करंसी ठगी के मास्टर माइंड विजय जुनेजा के खिलाफ न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। इसके बाद आरोपी विजय जुनेजा ने हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी जमानत के लिए आवेदन किया था। जमानत न मिलने के बाद आरोपी विजय जुनेजा ने शिमला सत्र न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। क्रिप्टो करंसी ठगी मामले में कई अहम साक्षय एसआईटी के हाथ लगे हैं। क्रिप्टो करंसी ठगी मामले में शातिरों ने लोगों को ठगने के लिए छह तरह के अलग-अलग क्वाइन तैयार किए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button