गदर फिल्म के 20 साल पूरे, हैंडपंप उखाड़कर इसी फिल्म को सनी ने बना दिया था ऐतिहासिक
20 years of Gadar film completed, Sunny made this film historic by uprooting the hand pump
सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर: एक प्रेम कथा को आज 20 साल पूरे हो गए हैं. यह फिल्म 15 जून 2021 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने उस समय ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी. बाक्स ऑफिस के सारे रिकार्ड तोड़ दिए थे.
अनिल शर्मा निर्देशित फिल्म के गानों, डायलॉग और सीन को लोग आज भी याद करते हैं. ‘गदर’ की कहानी भारत-पाकिस्तान बंटवारे पर आधारित थी. तारा सिंह बने सनी देओल का ‘भारत जिंदाबाद है, और जिंदाबाद रहेगा’ वाला मशहूर डायलॉग पर लोगों ने खूबर तालियां बजाई. हैंडपंप उखाड़ देने वाला सीन भी बेहद पसंद किये गए हैं.
अभिनेता सनी देओल ने गदर फिल्म के 20 साल पूरे होने पर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया है. सनी देओल ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें मुसाफिर जाने वाले का एक म्यूजिक वीडियो नजर आ रहा है. वीडियो में सनी और अमीषा को भी देखा जा सकता हैं. वीडियो को साझा करते हुए, उन्होंने अपने सभी प्रशंसकों को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद किया.
पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हमने एक फिल्म बनाई, आपने इसे एक इवेंट बनाया! #20yearsofGadar, मैं उन सभी का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने हमारी फिल्म को ऐतिहासिक बनाया.”




