गाड़ी रोकी तो महिला विधायक ने पुलिस कांस्टेबल को जड़ दिया तमाचा, जुर्म दर्ज

When the car was stopped, the female MLA slapped the police constable, the crime was registered

कांस्टेबल ने  महिला विधायक के भतीजे की गाड़ी रोकी तो तमतमाई विधायक चाची ने कांस्टेबल को जोरदार चांटा जड़ दिया। कांस्टेबल का कसूर बस इतना था कि वो अपनी ड्यूटी निभा रहा था और गाड़ी रोककर उसकी चेकिंग कर रहा था। इस मामले में पुलिस ने महिला विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इधर खबर ये भी आ रही है कि पुलिस पर भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। मामला राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ का है. यहां से निर्दलीय महिला विधायक रमिला खरिया को भतीजे की गाड़ी रोक चालान काटना इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने हेड कॉन्स्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया. हेड कॉन्स्टेबल का नाम महेंद्र नाथ सिंह है और उन्होंने विधायक के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

दरअसल हैड कांस्टेबल ने नाकेबंदी के दौरान एक वाहन को रोक कर उसकी तलाशी ली। जिसके बाद चालक ने विधायक को फोन कर दिया। गाड़ी रोके जाने से नाराज़ विधायक रमिला खड़िया ने वहां आकार कांस्टेबल को तमाचा मार दिया। मामला शहर की नागनाथ पुलिया के पास का है। यहां नाकेबंदी के दौरान हैड कांस्टेबल महेंद्र ने रास्ते से गुजर रहे एक वाहन चालक को पूछताछ के लिए रोका। जिसके बाद युवक नाराज़ हो गया और महेंद्र और बाकी पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। वाहन चालक ने पुलिसकर्मी के शर्ट का कॉलर पकड़ लिया और उन्हें धमकी देने लगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button