गरियाबंद:- कृषि विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही, अवैध उर्वरक विक्रय पर प्रशासन की सख्ती, धुरवागुड़ी में 520 बोरी युरिया जब्त

गिरिश गुप्ता गरियाबंद:- प्रशासन के द्वारा उर्वरक के अवैध परिवहन, कालाबाजारी, मुनाफाखोरी रोकने तथा शासन द्वारा निर्धारित दर पर कृषकों को उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री भगवान सिंह उईके के निर्देश एवं कृषि विभाग के उप संचालक श्री चंदन रॉय के मार्गदर्शन में सहायक संचालक कृषि श्री अनिल कुमार कौशिक एवं उर्वरक निरीक्षक द्वारा आज मैनपुर विकासखण्ड के मेसर्स राजेन्द्र खाद भंडार धुरवागुड़ी एवं मेसर्स सिद्धी विनायक कृषि केन्द्र गोहरापदर का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मेसर्स राजेन्द्र खाद भंडार धुरवागुड़ी द्वारा कृषकों को निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर उर्वरकों का विक्रय करना, अघोषित परिसर में उर्वरकों का भंडारण वितरण करना, भंडारण की स्थिति एवं मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं करना, नगद एवं उधार का ज्ञापन जारी नहीं करना फॉर्म-एम एवं निर्धारित तरीकों से अभिलेखों आदि का रखरखाव नहीं करना पाया गया, जो कि उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है।

इसके फलस्वरूप उक्त संस्थान में उपलब्ध उर्वरक का स्कंध युरिया 520 बोरी को जब्त कर विक्रय प्रतिबंध किया गया तथा 03 दिवस के भीतर जबाव प्रस्तुत करने हेतु नोटिस जारी किया गया है तथा मेसर्स राजेन्द्र खाद भंडार धुरवागुड़ी का उर्वरक प्राधिकार पत्र को 07 दिवस हेतु निलंबित किया गया है। जबाव के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जावेगी। वर्तमान में जिले के सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों का भंडारण किया गया है तथा जिन समतियों में उर्वरकों की कमी है वहां तत्काल उर्वरकों का भंडारण कराया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा किसानों से अपील किया गया कि निर्धारित दर पर अधिकृत विक्रेता से ही उर्वरक क्रय करें एवं सामग्री का पक्का बिल आवश्यक रूप से लेवें। साथ ही अनाधिकृत रूप से व्यवसाय अथवा अधिक कीमत पर विक्रय करने की जानकारी होने पर विभागीय अधिकारियों को सूचित करने को कहा गया है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button