गरियाबंद:- जिला मुख्यालय के करीब देखा गया बाघ, ग्रामीणों में दहशत, डीएफओ ने की पुष्टि

गिरिश गुप्तागरियाबंद:- छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला मुख्यालय के करीब पहली बार एक बाघ देखा गया। दो अलग-अलग गांव के ग्रामीणों ने जंगल में बाघ को देखने की सूचना दी। फूटू तोड़ने जंगल गए एक ग्रामीण ने बाघ से भागकर अपनी जान बचाई।

गरियाबंद वनमंडलाधिकारी ने पुष्टि की कि यह 4 साल का नर बाघ है। जो फिलहाल गरियाबंद वनमंडल के जंगल में मौजूद है। लोगों में बाघ दिखाने के बाद दहशत का माहौल है वन विभाग मुंन्दी कर ग्रामीणों को सतर्क रहने का की हिदायत दे रही है।
वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 दलों में 60 अधिकारी कर्मचारियों को बाघ और ग्रामीणों की सुरक्षा हेतु तैनात किया है स्वयं डीएफओ भी लगातार बाघ प्रभावित क्षेत्रों में घूम कर स्थितियों का जायजा ले कर ग्रामीणों को समझाइए दे रहे हैं।

बाघ के पदचिह्नों का प्लास्टर ऑफ पेरिस से सैंपल लिया जा रहा है और ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। NTCA की गाइडलाइंस के तहत बाघ की सुरक्षा के लिए प्रबंध किया जा रहा हैं।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button