गरियाबंद ब्रेकिंग – कृषि विस्तार अधिकारी से ऑनलाइन 6.50 लाख की ठगी, आरोपियों को मध्यप्रदेश से किया गिरफ्तार

Gariaband Breaking – Online fraud of 6.50 lakh from Agriculture Extension Officer, accused arrested from Madhya Pradesh

नपुर थाना के अंतर्गत राम जी साहू पिता निर्भय राम साहू उम्र 60 वर्ष साकिन हरदीभांठा के द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला गरियाबंद के समक्ष शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया गया था जो शिकायत आवेदन जांच हेतु थाना मैनपुर को पुलिस अधीक्षक महोदय के पत्र क्र0/पुअ/गरि/शिकायत/115/M-816/2021 दिनांक 04.03.2021 के मार्फत प्राप्त हुआ कि शिकायत आवेदन कि जांच पर आवेदक द्वारा बताया गया कि अज्ञात मोबाईल धारक द्वारा स्वयं को सीनियर ऑफिसर एयरटेल कंपनी आर0के0 बुंदेला जिसका आफिस विजय नगर इंदौर मेट्रो टावर सेक्टर नंबर 2 ब्लॉक नंबर 75 इंदौर मध्य प्रदेश में है बताकर तथा अन्य नंबर धारक द्वारा स्वयं को जूनियर मैनेजर एवं सहायक मैनेजर एयरटेल कंपनी तिवारी बताकर दिनांक 25-06-2019 को उसके मोबाइल नंबर 9981949241 पर मैसेज भेज कर बोला कि आप जीत चुके हैं 2,85,000 रूपये और पल्सर बाइक ईनाम भी जीता है।

इसके बाद 9109207642 से आरोपी द्वारा बार-बार फोन लगाकर 15-16 लाख रूपया मिलेगा कहकर अब तक कुल 6,52,100 रूपया जमा कराकर पैसा आपके खाता में वापस कर दिया जावेगा बोल कर जमा कराते गये किन्तु प्रार्थी के खाता में किसी भी प्रकार से अनावेदकगण द्वारा रकम वापस नही किया गया एवं प्रार्थी रामजी साहू के सांथ धोखाधड़ी किया गया। मामले की रिपोर्ट पर शिकायत जांच पर आरोपीगण के विरूद्ध अपराध धारा 420, 34 भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध थाना मैनपुर में पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक महोदया पारूल माथुर द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर श्री रूपेश डण्डे एवं थाना प्रभारी मैनपुर हर्षवर्धन सिंह बैस तथा हमराह स्टाप सउनि हिंमाचल सिंह ध्रुव आर0 मिथलेश नागेश एवं आर0 प्रदीप कुरेटी की टीम गठित कर अपराध विवेचना में लगाया गया जिस कड़ी में सर्वप्रथम संदिग्ध मोबाईल नंबरो का लोकेशन लिया गया

लोकेशन लेने पर सभी का लोकेशन लिधोराखाश टिकमगढ मध्यप्रदेश होना पाये जाने पर तथा खातो की जानकारी लेने पर खाताधारक का नाम गौतम वर्मा पिता बलदाउ सिंग वर्मा निवासी बेमेतरा तथा ईशू कुमार साहू पिता धनीराम निवासी ग्राम करगा थाना कुरूद जिला धमतरी ज्ञात होने पर आरोपियों की धर पकड़ हेतु सउनि हिमाचल ध्रुव के निर्देशन में टीम लिधोराखास टिकमगढ मध्यप्रदेश एवं बेमेतरा तथा अभनपुर कुरूद धमतरी के लिये रवाना कि गई जो संदेही नंबरो के लोकेशन के आधार पर लिधोराखास जाकर आरोपी सिद्धार्थ यादव पिता किशन लाल यादव उम्र 22 वर्ष को घेराबंदी कर पकड़ा जिसने अपना अपराध करना स्वीकार किया।

आरोपी ने बताया कि वह तथा उसका साथी अजय यादव ही नाम एवं सीम बदल-बदल कर प्रार्थी रामजी साहू से बात किया करते थे साथ ही घटना में प्रयुक्त ए0टी0एम0 कार्ड एवं सीम को उसके द्वारा तोड़कर जला देना बताया गया किन्तु उसके कब्जे से सहयोगी आरोपी गौतम वर्मा के द्वारा भेजे गये ए0टी0एम0 कार्डो के खाली लिफाफे प्राप्त हुये जिन्हे लेकर एवं बेमेतरा से आरोपी गौतम वर्मा की धर-पकड़ कर उससे भी पूछताछ करने पर उसने भी अपना अपराध करना स्वीकार किया एवं घटना में प्रयुक्त खातो का पासबुक तथा ए0टी0एम0 कार्ड तथा सीम भेजने की पोस्ट आफिस की रसीद दिखाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button