गुरु घासीदास बाबा पर अभद्र टिप्पणी करने वाला

रायगढ़। CG Video : सतनामी समाज के आराध्य गुरु घासीदास बाबा के अपमान मामले में रायगढ़ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले विजय राजपूत को पुलिस ने गैरजमानती धाराओं में गिरफ्तार कर लिया।आरोपी को शनिवार दोपहर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर में जुलूस निकालते हुए न्यायालय पेश किया, जहां से उसे जेल दाखिल कर दिया गया।

रायगढ़ में गुरु घासीदास बाबा और सतनामी समाज के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले विजय राजपूत की गिरफ्तारी के बाद पूरे शहर में माहौल गर्म हो गया।समाज के विरोध और आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी को गैरजमानती धाराओं में गिरफ्तार किया। शुक्रवार दोपहर पुलिस ने आरोपी विजय राजपूत को सुरक्षा घेरा बनाकर शहर के प्रमुख मार्गों से जुलूस के रूप में न्यायालय तक लेकर गई।इस दौरान पुलिस बल हर कदम पर मुस्तैद रहा और पूरे रास्ते चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रही।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस की कार्रवाई देखने के लिए सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग इस पूरे घटनाक्रम को लेकर नाराजगी और राहत दोनों ही भाव में नजर आए।न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को सीधे जेल दाखिल कर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा जो समाज या धर्म विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश करेगा।वहीं सतनामी समाज के प्रतिनिधियों ने कहा ,हमारे आराध्य महापुरुषों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है, अब इस तरह की घटनाओं पर सख्त निगरानी जरूरी है।

– Advertisement –

Ad image

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button