#Social

HP: बिलासपुर में पुलिस कर्मियों ने मनाई प्री-दिवाली


Bilaspur. बिलासपुर। दिन रात डयूटी करने वाले पुलिस कर्मियों ने दिवाली पर्व के उपलक्ष्य में एडवांस कार्यक्रम का आयोजन खुशियां मनाई। एक दूसरे को पर्व की बधाई देकर सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और पटाखे चलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, अतिरिक्त उपायुक्त डा. निधि पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी और डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान विशेष रूप से मौजूद रहे। पिछले वर्ष की भांति इस बार भी पुलिस प्रशासन की ओर से एडवांस दिवाली कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाईन लखनपुर में किया गया। दरअसल, पुलिस कर्मियों की दिवाली पर्व पर डयूटी रहती है और कई पुलिस कर्मी दिवाली पर्व की खुशियां घर वालों के साथ

नहीं मना पाते।

इसीलिए पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने इनिशियटिव लिया और एडंवास दिवाली कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा तैयार की। इस कार्य में डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान की जिम्मेवारी तय की गई। डीएसपी ने बेहतर ढंग से तमाम इंतजाम किए और खास बात यह रही कि दिवाली पर्व पर बिलासपुर में घर घर तैयार किए जाने वाले व्यंजन ऐंकली और माह की दाल देसी घी के साथ मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथियों को परोसी गई। इस दौरान डीजे की धुनों पर पुलिस कर्मियों ने जमकर डांस भी किया और एडवांस दिवाली कार्यक्रम को पर्व की तरह मनाया। इस मौके पर मुख्यातिथि आबिद हुसैन सादिक ने पटाखे चलाकर कार्यक्रम शुरू किया, इससे पहले डीएसपी ने मुख्यातिथि व सभी विशिष्ट अतिथियों का कार्यक्रम में पधारने पर स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम में डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल, डीएसपी नयनादेवी विक्रांत और सभी थानों के प्रभारी भी पहुंचे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button