घंटो बंद रहा फेसबुक, इंस्टा और व्हाट्सएप, कंपनी ने मांगी माफी, कई हजार करोड़ का नुकसान

Facebook, Insta and WhatsApp remained closed for hours, company apologized, loss of several thousand crores

कल रात से बीते सात घंटे तक बंद रहा फेसबुक, वहीं वाट्सएप और इंस्टाग्राम भी ठप पड़े रहे. इनके अलावा कुछ और भी वेबसाइट्स ठीक से काम नहीं कर रही थीं. दुनिया भर में ये सेवाएं बंद रहीं. इसकी वजह तकनीकी खामी बताया जा रहा है.

सोमवार रात नौ बजे से तीनों सोशल मीडिया एप हुए थे ठप. आज तड़के चार बजे के बाद इन्हें शुरू किया गया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप और मैसेंजर फिर से ऑनलाइन हो गए हैं. व्यवधान के लिए खेद. मुझे मालूम है जिन लोगों की आप केयर करते हैं, उनसे जुड़े रहने के लिए आपको हमारी सर्विसेज पर कितना भरोसा है. इससे जुकरबर्ग को भारी नुकसान हुआ है.

फेसबुक (Facebook), इंस्टाग्राम (Instagram) और व्हाट्सऐप (WhatsApp) के कुछ घंटे के लिए ठप होने से फेसबुक के को-फाउंडर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. मार्क जकरबर्ग को 7 अरब डॉलर (करीब 52 हजार करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिर्फ कुछ ही घंटे की परेशानी की वजह से जकरबर्ग अमीरों की सूची में एक पायदान लुढ़ककर माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स से एक स्थान नीचे पहुंच गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को इस घटना की वजह से फेसबुक के शेयर में करीब 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. बता दें कि सितंबर के मध्य से अबतक फेसबुक का शेयर करीब 15 फीसदी गिर चुका है.  Bloomberg बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक इस समस्या की वजह से जकरबर्ग का नेटवर्थ घटकर 120.9 अरब डॉलर रह गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button