घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को सल्फास खिलाकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Kabirdham. कबीरधाम। जिले में घरेलू हिंसा का एक भयावह मामला सामने आया है, जिसमें पति ने विवाद के दौरान पत्नी को बेरहमी से पीटने के बाद कीटनाशक सल्फास खिलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति जोधन साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। यह घटना 19 जनवरी की रात हुई थी, जबकि मामले की एफआईआर 20 जनवरी को थाना सहसपुर लोहारा में दर्ज कराई गई। प्रार्थी लेखराम साहू ने पुलिस को बताया कि उनकी बड़ी पुत्री लोकेश्वरी उर्फ लता साहू की शादी वर्ष 2017 में ग्राम

महराटोला

निवासी जोधन साहू के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। 19 जनवरी की रात घरेलू विवाद के दौरान पति ने स्टील के चम्मच से अपनी पत्नी पर हमला किया और गंभीर चोटें पहुँचाईं। इसके बाद उसने बलपूर्वक उसे सल्फास खिलाकर हत्या कर दी।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सहसपुर लोहारा में अपराध क्रमांक 04/2026 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कबीरधाम ने तत्काल संज्ञान लिया और थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम गठित की। जांच के दौरान आरोपी जोधन साहू को पूछताछ के लिए थाना लाया गया। साक्ष्यों और सख्त पूछताछ के आधार पर आरोपी ने घरेलू विवाद के दौरान चम्मच से मारपीट कर और सल्फास खिलाकर अपनी पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस प्रकरण में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक बलदाव भट्ट, प्रधान आरक्षक गिरीश तिवारी, आरक्षक राजू सोनवानी और अन्य थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कबीरधाम पुलिस ने इस घटना के माध्यम से यह संदेश दिया है कि महिला अपराधों और गंभीर घरेलू मामलों में वह त्वरित और कठोर कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि ऐसे प्रकरणों में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और आम नागरिकों में कानून व्यवस्था और सुरक्षा के प्रति विश्वास बनाए रखा जाएगा।

स्थानीय

लोगों के अनुसार यह घटना पूरे क्षेत्र में चिंता का विषय बनी हुई है, और पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में संतोष और विश्वास की भावना बढ़ी है। कबीरधाम पुलिस का कहना है कि महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा और गंभीर अपराधों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिले में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है और ऐसे मामलों में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button