#Social

चंबा में 21 युवाओं को मिली नौकरी

Chamba.�
चंबा।�जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय चंबा में बुधवार कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया। सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 150 पद भरने के लिए यह इंटरव्यू आयोजित किया गया है। इसमें कुल 43 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें कंपनी के प्रतिनिधियों ने 21 का चयन कर लिया है। अब चयनित अभ्यर्थियों को हिमाचल और चंडीगढ़ में नौकरी दी जाएगी और 16,500 से 22,000 रुपए के बीच वेतन प्रदान किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि इसी कंपनी की ओर से पहली मई को उपरोजगार कार्यालय तीसा, दो मई को पंचायत घर भरमौर तथा तीन मई को उपरोजगार कार्यालय डलहौजी में इंटरव्यू का आयोजन किया
जाएगा।
इंटरव्यू में केवल पुरुष अभ्यर्थी ही भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण और आयु सीमा 11 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की ऊंचाई 168 सेंटीमीटर से अधिक और वजन 54 किलोग्राम से 95 किलोग्राम के बीच होना चाहिए। आवेदकों को विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक इंटरव्यू के लिए शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और अपना बायोडाटा लेकर निर्धारित तिथि और स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01899- 222209 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button