चुनाव से पहले ED का बड़ा एक्शन, ममता के करीबी DCP के घर छापा

ED raid Kolkata: नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में रविवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।



ED raid Shantanu Sinha:
ईडी की टीम ने बल्लीगंज स्थित कोलकाता पुलिस के उपायुक्त शांतनु सिन्हा बिस्वास के आवास पर छापा मारा। इसके अलावा बेहाला इलाके में सन एंटरप्राइज के प्रबंध निदेशक जॉय कामदार के घर पर भी कार्रवाई की गई।

ed-raid-kolkata-shantanu-sinha-raid-west-bengal-election-ed-action




West Bengal Election, Mamata Banerjee:
सूत्रों के अनुसार, गोलपार्क स्थित शांतनु सिन्हा के आवास के साथ ही पास में मौजूद एक सरकारी प्रशिक्षण केंद्र को भी जांच के दायरे में लिया गया, हालांकि वह केंद्र सुबह से बंद बताया गया।




Mamata Banerjee news: ममता बनर्जी के करीबी माने जाते हैं सिन्हा



शांतनु सिन्हा को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का करीबी अधिकारी माना जाता है। हाल ही में उन्हें राज्य सरकार के धरने के दौरान मुख्यमंत्री के मंच पर भी देखा गया था। उस समय कोलकाता पुलिस ने स्पष्ट किया था कि वे सुरक्षा व्यवस्था के तहत वहां मौजूद थे।



coal scam investigation: पीएमएलए के तहत जांच



ईडी यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत कर रही है। कोयला घोटाले से जुड़े मामले में एजेंसी ने 28 मार्च 2026 को शांतनु सिन्हा को नोटिस जारी किया था और 6 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि, उन्होंने समन को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट का रुख किया था। इसके अलावा मेडिकल एनआरआई कोटा एडमिशन घोटाले में भी ईडी ने उन्हें तलब किया था।




Income Tax raid TMC पहले भी हो चुकी है आयकर विभाग की छापेमारी



इससे पहले आयकर विभाग ने तृणमूल कांग्रेस विधायक देबाशीष कुमार के आवास, पार्टी कार्यालय और चुनाव कार्यालय पर छापेमारी की थी। वहीं, भवानीपुर में मुख्यमंत्री के नामांकन प्रस्तावक मिराज शाह के एल्गिन रोड स्थित घर पर भी रेड डाली गई थी। चुनाव से पहले केंद्रीय एजेंसियों की इस तरह की लगातार कार्रवाई ने राज्य की सियासत को गरमा दिया है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button