चेन गिरवी रखने से किया इनकार, तो सिरफिरे

दुर्ग। CG VIDEO : जिले में बेखौफ अपराधियों का तांडव! क्या शहर में कानून का खौफ खत्म हो चुका है? पद्मनाभपुर इलाके में दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप के भीतर घुसकर व्यापारी पर कातिलाना हमला किया गया है! चेहरा ढके एक नकाबपोश बदमाश ने चांदी की चेन गिरवी रखने के बहाने दुकान में कदम रखा और मना करते ही व्यापारी पर चाकू से दनादन वार कर दिए! खून से लथपथ कारोबारी को अस्पताल पहुंचाया गया है, जबकि हमलावर सरेआम वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

तस्वीरें देखिए और अंदाजा लगाइए कि बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं! मुंह पर मास्क बांधे यह सिरफिरा ग्राहक बनकर दुकान के अंदर दाखिल हुआ। हाथ में चांदी की चेन थी और मकसद था उसे गिरवी रखना। जैसे ही दुकानदार ने चेन गिरवी रखने से इनकार किया और दूसरी दुकान जाने की सलाह दी, इस नकाबपोश का असली खूनी चेहरा सामने आ गया। पलक झपकते ही उसने जेब से धारदार चाकू निकाला और दुकानदार पर टूट पड़ा। चेहरे से लेकर हाथों तक… एक के बाद एक ताबड़तोड़ कई वार किए गए।

– Advertisement –

Ad image

चीख-पुकार मचते ही आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि लहूलुहान हालत में ज्वेलरी शॉप संचालक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। लगातार हो रही चाकूबाजी की वारदातों ने अब पूरे दुर्ग शहर को दहला कर रख दिया है। सीएसपी हर्षित मेहर ने बताया कि “चेहरे पर मास्क लगाए एक युवक आया था… सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button