चोरी की मोटरसायकल बेचने ग्राहक तलाश रहे 03 गिरफ्तार, रायपुर, गरियाबद, महासमुंद में मोटर सायकल चोरी की घटना को दिया था अंजाम
जिला महासमुंद थाना/चौकी क्षेत्र में कुछ दिनों में मोटर सायकल चोरी की घटनों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा जिलें के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम को आरोपी पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया था।
जिसपर सायबर सेल की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर मोटर सायकल चोरों पर नजर रख रही थी कि दिनांक 16.01.21 को टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि एक ब्यक्ति आर्शिवाद लाॅज गंजपारा के पास में मोटर सायकल बेचने हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है। सायबर सेल की टीम द्वारा घेराबंदी कर मुखबीर के निशानदेही पर उक्त ब्यक्ति को पकड़कर पूछताछ किया गया। जिन्होने अपना नाम देवा साहू पिता कनक साहू उम्र 20 वर्ष सा0 बरोंडा बाजार थाना महासमुंद, खोमेश साहू पिता स्व. कामता साहू उम्र 27 वर्ष सा. बरोडा बाजारा एवं एक अन्य (नाबालिक) बताया। इनके पास मोटर सायकल रहा हुआ था।
जब युवकों से बाइक का कागजात दिखाने को कहा गया तो बहाने बनाते हुये गोलमोल जवाब देने लगा। जिसें थाना सिटी कोतवाली लाकर मोटर सायकल के संबंध में पूछताछ की गई तो वह चोरी का मोटर सायकल होना स्वीकार किया और उसके बेचने हेतु ग्राहक तलाश कराना बताया। आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर अन्य मोटर सायकल चोरी की घटनों का खुलासा हुआ है। जिसमें जिला रायपुर के विधानसभा रोड़ से स्कूटी व खम्हारडीह से होण्डा साईन एवं जिला गरियाबंद के राजिम नयापारा से होण्डा साईन मोटर सायकल को चोरी कराना बताया।
आरोपियों के घर 02 मोटर सायकल सहित उनके कब्जे से कुल 03 मोटर मोटर सायकल बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा थाना सिटी कोतवाली महासमुंद में उक्त आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा के तहत् कार्यवाही की गई।




