#Social

Shocking Video: युवक ने बच्चे के साथ बाइक पर किया जानलेवा स्टंट


Sitapur. सीतापुर। रफ्तार जितनी रोमांचित करती है, उतनी ही जानलेवा होती है. लेकिन कुछ लोग इसे नजरअंदाज कर तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाने की कोशिश करते हैं. वहीं, कुछ मौज-मस्ती के लिए चलती गाड़ियों पर खतरनाक स्टंट को अंजाम देते हैं. अब वायरल हुए इस वीडियो को ही देख लीजिए। ये बेहद चौंकाने वाला है, क्योंकि इसमें एक शख्स बाइक की पेट्रोल की टंकी पर एक मासूम को बैठाकर हाईवे पर खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहा है। चौंकाने वाला यह वीडियो उत्तर प्रदेश के सीतापुर का है, जहां एक शख्स को हाईवे पर बच्चे के साथ बाइक पर जानलेवा स्टंट करते हुए देखा गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स न केवल तेज रफ्तार में बाइक चलाता है, बल्कि हैंडल छोड़कर उस पर खड़ा भी हो जाता है. इस वीडियो से स्पष्ट है कि शख्स को मासूम की जान की जरा भी परवाह नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button