‘जन औषधि’ ने बदली जाजपुर और मिदनापुर के लोगों की जिंदगी, पीएम मोदी का जताया आभार

जाजपुर/मिदनापुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिन के अवसर पर देशभर से बधाईयां मिल रही हैं। इस बीच, उनकी दूरदर्शी योजनाओं का असर पूरे देश में दिख रहा है। ओडिशा के जाजपुर जिले में ‘जन औषधि योजना’ का लाभ उठा रहे रविंद्र कुमार साहू ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

रविंद्र कुमार साहू ने जन औषधि योजना को अपनी जिंदगी में बदलाव का कारण बताया। रविंद्र पहले एक ठेकेदार थे, लेकिन जब उन्हें व्यवसाय में भारी नुकसान हुआ और कर्ज के कारण मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा, तब उन्होंने प्रधानमंत्री जन औषधि योजना का लाभ उठाया। इस योजना ने उन्हें न केवल आत्मनिर्भर बनाया, बल्कि उनके परिवार और समुदाय के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनाया।

रविंद्र साहू ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि भुवनेश्वर की यात्रा के दौरान उनकी किस्मत बदली। एम्स अस्पताल के पास से गुजरते समय उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के पोस्टर के सामने एक जन औषधि केंद्र देखा, जो सफलतापूर्वक चल रहा था। उत्सुक होकर वे स्टोर के मालिक से मिले और इस योजना के बारे में जाना।

उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री जन औषधि योजना ने मेरी जिंदगी को बदलकर रख दिया है। अब मैं आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा हूं और मैं इसके लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता हूं, जिनकी योजनाओं का लाभ आम लोग उठा पा रहे हैं।”

इस केंद्र के जरिए न केवल रविंद्र की आर्थिक स्थिति सुधरी, बल्कि उनके दो छोटे भाइयों को भी रोजगार मिला। इसके अलावा, स्थानीय लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध हो रही हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल के मिदनापुर (पश्चिम) जिले में भी जन औषधि केंद्रों ने लोगों की जिंदगी में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। मिदनापुर में जन औषधि केंद्र के मालिक और फार्मासिस्ट तरुण कुमार पाल ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि इस केंद्र के माध्यम से लोगों को सस्ती और अच्छी दवाएं मिल रही हैं। यह योजना गरीबों के लिए वरदान है। मैं पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर धन्यवाद और शुभकामनाएं देता हूं। रोजाना सैकड़ों लोग यहां आते हैं और कई डॉक्टर इन केंद्रों की दवाइयों की सलाह देते हैं। लोगों की प्रतिक्रिया बहुत उत्साहजनक है।

ग्राहक सूरज सिन्हा ने कहा, “पीएम मोदी की योजना की वजह से, मैं बहुत कम कीमत पर अच्छी दवाएं खरीद पाता हूं। मुझे उम्मीद है कि पूरे भारत में ऐसे और भी केंद्र खुलेंगे।” वहीं, एसके सहजादा ने भी आभार जताते हुए कहा, “यहां की दवाएं सस्ती हैं और ब्रांडेड दवाओं जितनी ही असरदार हैं। इस योजना ने सच में हमारी जिंदगी बदल दी है।”


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button