#Social

जन चौपाल में कलेक्टर ने सुनी आवेदकों समस्याएं


Mahasamund. महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जन चौपाल कार्यक्रम में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में बारी-बारी से जिले के आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जन चौपाल में आज 82 आवेदन प्राप्त हुए। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों ने अपनी समस्याओं, मांगों और शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जन चौपाल में कल्पना गिरी गोस्वामी द्वारा अपने स्वर्गीय पति की दुर्घटना में हुई मृत्यु पर आर्थिक सहायता राशि हेतु आवेदन किया जिस पर कलेक्टर ने उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। गाम फुलझर के कुबेर साहू तेली समाज कल्याण समिति परिक्षेत्र सराईपाली द्वारा सामुदायिक भवन हेतु भूमि आबंटन के संबंध में आवेदन किया गया। ग्राम पंचायत साराडीह के सरपंच के पति द्वारा हस्ताक्षर करने विरुद्ध ग्रामवासियों द्वारा आवेदन किया गया।
जिस पर कलेक्टर ने जाँच कर कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्राम रावणभाटा पिथौरा निवासी पुष्पा प्रधान द्वारा ट्रेक्टर को अवैध रूप से बेच देने के संबंध में कार्यवाही हेतु आवेदन किया गया। ग्राम बेमचा निवासी रामटहल निषाद द्वारा बंदोबस्त त्रुटि के संबंध में आवेदन किया, इसी क्रम में ग्राम जम्हर पिथौरा निवासी टेकलाल बरिहा ने सीमांकन हेतु आवेदन किए। ग्राम पंचायत नांदगांव निवासी योगेश बरिहा ने वार्ड क्रमांक 19 में पानी भराव की समस्या के निराकरण हेतु सीसी रोड निर्माण के लिए आवेदन किए। ग्राम लोहराकोट पिथौरा के

ग्रामवासियों द्वारा ग्राम लोहराकोट में खाद्यान भंडारण एवं वितरण हेतु आवेदन किया गया। जिस पर कलेक्टर ने उचित कार्यवाही हेतु आश्वस्त किया। इसके अलावा जन चौपाल में बड़ी संख्या में सड़क निर्माण, पीएम आवास योजना, नल-जल योजना, वन अधिकार पट्टा, किसान किताब, लंबित भुगतान, अवैध अतिक्रमण, मानदेय राशि सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभ दिलाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button