जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में भूंकप के झटके
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। हिमाचल के चंबा में दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर भूकंप आया. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.0 थी। हालांकि, इस दौरान किसी भी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। आधे घंटे में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भूकंपों के इन झटकों से किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि रविवार को भी इन इलाकों में भूंकप के झटके महसूस किए गए थे। सोमवार को करीब 12.10 बजे जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों और हिमाचल प्रदेश के चंबा में भूकंप के झटके लगे। लोगों ने अचानक ये झटके महसूस किए तो उनमें अफतरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। लोग अपने घरों के बाहर निकलकर खुले स्थान पर आ गए।




