#Social

सेंसेक्स लाल निशान में बंद, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हुई खरीदारी


मुंबई: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 200.15 अंक या 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,330.59 और निफ्टी 42.30 अंक या 0.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,019.80 पर था।
लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 529.65 अंक या 0.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,060.50 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 320 अंक या 1.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,560.40 पर था। सेक्टोरल आधार पर ऑटो, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी और प्राइवेट बैंक हरे निशान में बंद हुए। आईटी, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा और मेटल लाल निशान में बंद हुए।
सेंसेक्स पैक में इटरनल (जोमैटो), एचयूएल, एशियन पेंट्स, आईटीसी, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, नेस्ले, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति सुजुकी टॉप गेनर्स थे। भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, एसबीआई, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, एलएंडटी और एमएंडएम टॉप लूजर्स थे।
रेलिगेयर ब्रोकिंग में रिसर्च के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, अजीत मिश्रा ने कहा कि गुरुवार को बड़ी तेजी के बाद कोई सकारात्मक संकेत न होने के चलते भारतीय शेयर बाजार का प्रदर्शन आज मिलाजुला रहा। एफआईआई की खरीदारी के कारण व्यापक बाजार में खरीदारी देखने को मिली। उन्होंने आगे कहा कि हमारा आउटलुक बुलिश बना हुआ है। निवेशकों को शेयरों पर फोकस करना चाहिए।
मुख्य सूचकांकों में गिरावट के बावजूद भी व्यापक बाजार का रुझान सकारात्मक था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 2,607 शेयर हरे निशान में, 1,380 शेयर लाल निशान में और 139 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मिलीजुली हुई थी। सुबह करीब 9.29 बजे सेंसेक्स 231.64 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,299.10 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 49.95 अंक या 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,012.15 पर था।
विदेशी निवेशक बाजार पर लगातार बुलिश बने हुए हैं। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) 15 मई को 5,392.94 करोड़ रुपए की इक्विटी के शुद्ध खरीदार थे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,668.47 करोड़ रुपए की इक्विटी बेची।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button