#Social

BREAKING: खेत पर गए किसान का रेता गया गला, हालत नाजुक


Lucknow: लखनऊ। राजधानी में शनिवार की रात फसल की रखवाली करने गए किसान का गला रेत दिया गया। घटना स्थल से किसान का मोबाइल और पैसा भी गायब है। परिवार वालों को रविवार सुबह जानकारी हुई तो अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने कहा है कि मृत्यु की पुष्टि नहीं हुई है। जांच-पड़ताल की जा रही है। घटना स्थल के आस पास की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है। हालत सुधरने पर पुलिस किसान के बयान भी दर्ज करेगी।
घटना मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के दिवानगंज की है। यहां के किसान अरुण कुमार (45) शनिवार की रात खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। सुबह वह घर नहीं पहुंचे तो पत्नी सुमन ने उसे फोन किया। अरुण का मोबाइल फोन बंद आ रहा था। फोन बंद होने पर वह खेत पहुंची जहां जाकर देखा तो अरुण बिस्तर पर लहूलुहान पड़ा मिला। गले के आगे का हिस्सा कटा हुआ था। यह देख उसकी चीख निकल गई। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने उसे नाजुक हालत में ट्रॉमा टू पहुंचाया। वहां उसे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। पीड़ित किसान के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे और एक बेटी हैं। उसके परिवार के लोगों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि किसान की हालत नाजुक है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है, मामले की जांच जारी है। सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button