#Social

जसूर में दो साल से अटका फोरलेन फ्लाइओवर का काम, कारोबारी परेशान


Noorpur. नूरपुर। पठानकोट-मंडी फ्लाइओवर की डिमांड बहुत लंबे अरसे से थी और जैसे ही कार्य शुरू हुआ, कांगड़ा और मंडी जिलों की जतना अति उत्साहित थी पर उत्साह की खुमारी बहुत जल्दी ही उतर भी गई। दो साल पहले शुरू हुए निर्माण कार्य की हवा दिन-प्रतिदिन निकल रही है। जसूर क्षेत्र के लोग दिन-रात परेशान हैं क्योंकि कई जगह निर्माण कार्य ही ठप हो गया है। उपमंडल नूरपुर के प्रमुख व्यापारिक कस्बा जसूर में लंबे समय से चले फ्लाइओवर का निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हो पाया है। साथ यह निर्माण कार्य कब तक पूरा होगा इस बारे में अभी स्थिति साफ नहीं है। इस एलिवेटिड फ्लाइओवर के निर्माण कार्य को लगभग दो वर्ष से ज्यादा का समय हो चुका है, परंतु अभी तक इसके पिल्लर ही बन पाए हैं। कुछ की कैप्स का निर्माण हो चुका है।
जिनमें से कुछ पिल्लरों के ऊपर कार्य हुआ है। जबकि शेष ज्यादातर पिल्लरों का पूरा निर्माण कार्य करना व उन पर कैप डालने का कार्य ज्यों का त्यों है। जानकारों के मुताबिक पहले पिल्लर बनाए जाते हैं फिर उन पर कैप डाली जाती है, फिर उन पर गार्डर डाले जाएंगे उसके बाद उन पर स्लैब डाल कर सडक़ बनाई जाएगी। इस एलिवेटिड फ्लाइओवर का निर्माण कार्य लगभग वर्ष 2022 में शुरू हुआ था और जो कि आज भी अधूरा है। इस एलिवेटिड फ्लाइओवर के समय पर न बन पाने के कारण कस्बा जसूर का व्यापार प्रभावित हुआ है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विकास सुरजेवाला ने बताया कि जसूर में बन रहे फ्लाइओवर का काम पुन: शुरू करवाया है और आने वाले समय मे इसका कार्य तेजी से किया जाएगा। गौरतलब है कि जसूर में बन रहा यह एलिवेटेड फ्लाइओवर मॉडर्न तकनीक से बनाया जाना है, जिसकी लंबाई करीब 910 मीटर होगी और चौड़ाई लगभग 24 मीटर होगी, जिसके लगभग 30 स्पैन होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button