जिला कार्यालय में बैठक संपन्न भाजपा मनाएगी विकसित भारत का अमृत काल

Raipur. रायपुर। रायपुर शहर जिला कार्यालय एकात्म परिसर में जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आज आवश्यक बैठक आहूत की गई उक्त बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों के प्रतिपादन की पूर्ण जानकारी जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को आज बैठक में दी गई जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने उपस्थित पदाधिकारियों को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी साथ ही सभी पदाधिकारियों को विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी गई उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों से जानकारी साझा करते हुए कहा कि 16 जून को जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम में रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा और मोतीलाल साहू सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

रमेश सिंह ठाकुर ने कहा देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के ग्यारह साल पूर्ण हो चुके हैं और केंद्र में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व के ग्यारह साल बेमिसाल गौरव पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ हमारी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व ने 9 जून से लेकर 21 तक राष्ट्रीय, प्रदेश स्तरीय, जिला स्तरीय और मंडल स्तरीय कार्यक्रम प्रदत्त किए गए हैं जिसके तहत वृहद वृक्षारोपण , बदलता भारत मेरा अनुभव पर डिजिटल प्रतियोगिता , जिला स्तरीय प्रेस वार्ता , मंडल स्तर पर संकल्प सभा, शक्तिकेंद्र पर चौपाल और आयुष्मान पंजीकरण, जिला एवं मंडल स्तर पर योग दिवस, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन , आपातकाल के 50 वर्ष होने पर प्रदर्शनी और कार्यशाला जैसे कार्यक्रम तय किए गए हैं।

इसी कड़ी में रविवार शाम 4 बजे रायपुर शहर जिला कार्यालय एकात्म परिसर में प्रोफेशनल मीट और प्रदर्शनी का आयोजन किया जाना तय है उक्त कार्यक्रम में रायपुर के प्रबुद्धजन उपस्थित रहेंगे। रायपुर शहर जिला कार्यालय एकात्म परिसर में आहूत आवश्यक बैठक में मंच संचालन जिला महामंत्री सत्यम दुबा और आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष अकबर अली ने किया आज आहुत बैठक में विशेष रूप से जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, गोपी साहू, हरीश ठाकुर, राजीव मिश्रा, संजय तिवारी, तुषार चोपड़ा, अमित मैशेरी,

जितेंद्र गोलछा

, अनिल बाघ, राहुल राय, वंदना राठौर, राजकुमार राठी, तोषण कुमार साहू, संजय सिंह अभिषेक तिवारी चैतन्य टावरी, भोला साहू, विनय जैन, भागीरथी यादव, केदार धनगर, पुरुषोत्तम मोवले, संदीप जंघेल, संतोष कुमार सोनी, संदीप जहांगीर, दलविंदर सिंह बेदी, संतोष साहू, अनूप खेलकर, रविंद्र सिंह ठाकुर, योगेश साहू, जितेंद्र गंडेचा, राम प्रजापति, भूपेंद्र सिंह, संजय शुक्ला, अनीश दास, दीपक शर्मा सहित अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button