जैक्लीन ने शेयर की आऊटफिट में अपनी सेल्फी तो ट्रोल करने से बाज नहीं आए लोग
Jacqueline shared her selfie in the outfit so people did not stop trolling
मुंबई 22 जून 2021I जैक्लीन फर्नांडिस सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनका लेटेस्ट फोटो चर्चा में है। उन्होंने प्यारी सी स्माइल के साथ सेल्फी पोस्ट की है, लोग इस पर भी ट्रोल करने से बाज नहीं आ रहे। लोगों ने जैक्लीन की पुरानी तस्वीर का रिफरेंस देकर कॉमेंट किए हैं।

अगर आप पब्लिक फिगर हैं तो लोग किसी भी चूक को अवॉइड नहीं करते बल्कि ये सुर्खियों में आ जाती है। बॉलीवुड सिलेब्स कई बार ऐसी घटनाओं का शिकार होते हैं। जैक्लीन फर्नांडिस ने हाल ही में एक सेल्फी पोस्ट की है। इसमें वह जालीदार ब्रालेट पहने दिख रही हैं। इस पर लोगों को उनकी वह तस्वीर याद आ गई जिसमें उनका आउटफिट फटा था। जैक्लीन ने सेल्फी पोस्ट करके लिखा है, इट्स टाइम टु डांस। उनकी इस तस्वीर को 1 घंटे के अंदर 5 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया। उनके फैंस इसे पसंद कर रहे हैं।https://www.instagram.com/p/CQaY2dUNn9k/?utm_source=ig_embed&ig_rid=ef326d7a-13b9-47de-b36e-c78786a2718b




