छत्तीसगढ़ में कोरोना से हुई 13 हजार 395 मौतें, जिलों में रायपुर सर्वाधिक
13 thousand 395 deaths due to corona in Chhattisgarh, Raipur highest among districts
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी हद तक कम हो गई है. कोरोना से मौत के आंकड़ों में भी कमी आई है. लेकिन आंकड़ों पर गौर करें, तो अब तक प्रदेश में कोरोना से 13 हजार 395 मरीजों की मौत हो चुकी है. रायपुर में सबसे ज्यादा 3 हजार 126 मौत हुई है. वहीं सबसे कम मौत नारायणपुर और सुकमा में हुई है. कोरोना की पहली लहर में करीब 3 हजार और दूसरी लहर 10 हजार से ज्यादा मौत हुई है.
पहले से बहुत कम हुआ मौत का आंकड़ा
कोविड संचालक डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण दर 31 प्रतिशत था, तब 10 से 15 हजार कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे थे. मौत का आंकड़ा प्रतिदिन 200 के करीब था. अब प्रदेश में कोरोना संक्रमण दर 1.5 प्रतिशत है. औसतन 500 कोरोना मरीज मिल रहे है. मौत का आंकड़ा 15 है. पहले की अपेक्षा कोरोना से मौत की संख्या में बहुत कमी आई है.
पहले नंबर पर रायपुर और दूसरे नंबर पर दुर्ग
प्रदेश में अब तक 13 हजार 395 मरीजों की मौत हुई है. 28 जिलों में मौत के मामले में रायपुर 3126 मौत के साथ नंबर वन पर है. दूसरे स्थान पर 1788 मौत के साथ दुर्ग जिला है. वहीं सबसे कम मौत नारायणपुर और सुकमा में हुआ है. नारायणपुर में 12 और सुकमा में 15 मौत हुई है. कोरोना के पहली लहर में मौत का आंकड़ा लगभग 3 हजार था, तो वहीं दूसरी लहर में 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
देखें जिलेवार कोरोना से मौत का आंकड़ा
- रायपुर – 3126 मौत
- दुर्ग- 1788 मौत
- बिलासपुर – 1201 मौत
- राजनांदगांव – 511 मौत
- बालोद- 392 मौत
- बेमेतरा- 234 मौत
- कबीरधाम- 267 मौत
- धमतरी- 532 मौत
- बालौदाबाजर – 463 मौत
- महासमुंद – 397 मौत
- गरियाबंद – 190 मौत
- रायगढ़ – 973 मौत
- कोरबा – 571 मौत
- जांजगीर चांपा – 801 मौत
- मुंगेली – 166 मौत
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही – 143 मौत
- सरगुजा – 241 मौत
- कोरिया – 172 मौत
- सूरजपुर – 231 मौत
- बलरामपुर – 115 मौत
- जशपुर – 205 मौत
- बस्तर – 186 मौत
- कोंडागांव – 196 मौत
- दंतेवाड़ा – 123 मौत
- सुकमा – 15 मौत
- कांकेर – 218 मौत
- नारायणपुर – 12 मौत
- बीजापुर – 45 मौत
- अन्य राज्य- 141 मौत



