टीवी एंकर ने की बेशर्मी की हद पार, बलात्कार दोषी से बात के दौरान पूछा कैसे किया? कहा – पुतला ले कर बताओ

The TV anchor crossed the limit of shamelessness, asked during the talk with the rape convict, how? Said - take the effigy and tell

पश्चिम अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट के एक टीवी चैनल की इस समय काफी आलोचना हो रही है, हालाकि उसने माफी मांग ली है। चैनल ने उस शो को लेकर शर्मिंदगी जताई है, जिसमें उसका होस्ट बलात्कार के दोषी से कहता है कि वह पुतले का इस्तेमाल कर ये बताए कि रेप कैसे होता है।

इस शो के प्रसारित होने के बाद लोगों ने इसका खूब विरोध किया, जिसके बाद चैनल ने शो के होस्ट यवेस डी मबेला (Yves de Mbella) को निलंबित कर दिया। ये प्राइम टाइम शो बीते सोमवार को प्रसारित किया गया था, जिसमें मबेला ने अपने गेस्ट से कहा कि वह फीमेल पुतले का इस्तेमाल कर बताए कि उसने कैसे महिलाओं का रेप किया था।

मबेला इसके बाद बेशर्मी से हंसने लगते हैं और फिर बलात्कारी शख्स की पुतले को एडजस्ट करने में मदद करते हैं, फिर पूछते हैं कि कैसे वह पीड़िताओं का चयन करता है, ‘पतली या मोटी’ और क्या इससे ‘पीड़िताओं को मजा’ आता है। शो के दौरान ही मबेला गेस्ट से कहते हैं कि वह महिलाओं को सलाह दें, ताकि वह खुद को रेप होने से बचा सकें।

एंकर की ऐसी हरकत के बाद देशभर के लोगों ने सोशल मीडिया पर शो का विरोध करना शुरू कर दिया, यहां तक कि दूसरे पश्चिमी और सेंट्रल अफ्रीकी देश के लोग भी इस मुहिम का हिस्सा बने, इसके साथ ही 30 हजार से अधिक लोगों ने एक ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर किया है, साथ ही प्रेजेंटर को कड़ी सजा देने की मांग की। इस पर बाद में मबेला ने माफी भी मांगी है, वहीं संचार परिषद ने उन्हे सस्पेंड करने की घोषणा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button