गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के नवागांव में आम बागवानी को मिली नई उड़ान

बागवानी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस योजना के तहत कृषक श्री धर्मेन्द्र सिंह कंवर एवं दो अन्य कृषकों द्वारा कुल 3 हेक्टेयर भूमि पर आम के पौध रोपण की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस योजना के अनुसार, किसानों द्वारा उपयुक्त आकार में 300 गड्ढों की खुदाई कर ली गई है, जिसमें बारिश शुरू होते ही संभावित रूप से 25-26 जून के आसपास दशहरी, लंगड़ा, बाम्बेग्रीन और अल्फांजो जैसे उच्च गुणवत्ता वाले आम पौधों का रोपण किया जाएगा।
प्रदान किया जाएगा, ताकि वे वैज्ञानिक तरीके से आम की खेती कर सकें और अधिकतम उत्पादन प्राप्त कर सकें। इस पहल से नवागांव के किसानों के लिए एक नई आर्थिक संभावनाओं का द्वार खुल रही है। आम की व्यावसायिक खेती से किसानों को स्थायी आय का स्रोत मिलेगा साथ ही क्षेत्र में बागवानी संस्कृति को भी बल मिलेगा। स्थानीय स्तर पर फल उत्पादन बढ़ने से न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि बाजारों में भी गुणवत्तायुक्त स्थानीय आम की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।




