#Social

Bareilly में मुठभेड़ के बाद गौ-तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली


Bareilly बरेली : पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ में फरार चल रहे शातिर गौ-तस्कर को दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, इसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। आरोपी के पास तमंचा समेत घटना में शामिल उपकरण बरामद किए हैं।
बारादरी पुलिस को मुखबिर की ओर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के कसाई टोला निवासी कासिम उर्फ सानू पुत्र नाजिम कसाई एक सफेद स्कूटी पर भरतौल रोड से हरुनगला की ओर जाने वाले रास्ते पर गोदाम के पास खड़ा है, जहां वह किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर कासिम स्कूटी गिराकर भागने लगा और साथ ही पुलिस पर फायर करने लगा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में कासिम के पैर में चोट लग गई, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।
मौके से पुलिस को एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा मिस कारतूस और एक खोखा कारतूस .315 बोर, गौकशी की घटना में प्रयुक्त उपकरण- एक लोहे का बांका, दो छुरियां, तीन रस्सियां, चार प्लास्टिक के कट्टे और एक स्कूटी बरामद हुई।
शातिर गौ-तस्कर कासिम पर हैं पांच मुकदमे
गौकशी के मामलों में गिरफ्तार कासिम कसाई पर कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। ऐसे में मौका पाकर पुलिस ने मुठभेड़ में गौ-तस्कर कासिम को दबोच लिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
इस कार्रवाई में बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय, सब इंस्पेक्टर महावीर सिंह, सब इंस्पेक्टर गौरव अत्री, सब इंस्पेक्टर जगत सिंह, हेड कांस्टेबल आशीष मिश्रा और कांस्टेबल सिद्धांत चौधरी, कांस्टेबल कुर्बान अली व कांस्टेबल दीपांशु पोसवाल शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button