#Social
तेज बहाव में अब मजबूत होगी निगरानी

Kullu. कुल्लू। जिला में कुल्लू अब पर्यटन सीजन की शुरुआत हो गया है। ऐसे में कुल्लू-मनाली घूमने पहुंच रहे सैलानी यहां व्यास नदी में रिवर राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग जैसी साहसिक गतिविधियों को करने का मजा ले रहे है। वहीं, सैलानियों की सुरक्षा को लेकर पर्यटन विभाग की और से भी यहां राफ्ट सहित पैराग्लाइडिंग की जांच विभाग की ओर से जारी है। ऐसे में सैलानियों के साथ किसी प्रकार का हादसा न हो। इसके लिए पर्यटन विभाग, अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण संस्थान की संयुक्त टीम के द्वारा विभिन्न राफ्टिंग प्वाइंट पर जाकर इन दिनों राफ्ट की जांच की जा रही है। ऐसे में तीन दिनों तक जांच का आयोजन
किया गया।
वहीं, जांच के दौरान अभी तक छह राफ्टों को मरम्मत के लिए भेजा गया। तो वही दो राफ्टों को पूरी तरह से डिस्मेंटल कर दिया गया है। ताकि सैलानियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ ना हो सके। जिला कुल्लू के मुख्यालय के साथ लगते पीरडी में भी गत बुधवार को कमेटी के सदस्यों के द्वारा राफ्ट और उससे जुड़े सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई। तो वहीं, गुरूवार को जांच टीम के द्वारा बबेली और रायसन में पर्यटन विभागए अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली और राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पीरडी में संयुक्त तकनीकी टीम ने राफ्ट और इससे संबंधित उपकरणों की जांच की। बबेली में 108 राफ्ट की जांच की गई और रायसन में राफ्टिंग से जुड़ीं 17 कंपनियों की 46 राफ्ट की जांच की गई।




