दुर्ग में कट्टा लेकर ग्राहक तलाश रहा था

दुर्ग। CRIME NEWS: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी खुलेआम देसी कट्टा लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

आरोपी से कट्टा और कारतूस बरामद

गिरफ्तार आरोपी की पहचान ऋषव राज शर्मा (21 वर्ष), मूलतः बिहार निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस जब्त किए हैं।

– Advertisement –

Ad image

जेल भेजा गया आरोपी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और मामले में कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने की मुहिम का हिस्सा है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button