दो दिन हीटवेव का अलर्ट, 1-2 अप्रैल को हल्की बारिश के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग ने आज मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में गर्म दिन होने की चेतावनी जारी की है। वहीं 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव हो सकता है। 1 और 2 अप्रैल को तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है।

शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान रायपुर में रहा। यहां 40.2 डिग्री दिन का तापमान पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक दिन तापमान स्थिर रहेगा। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट होगा।

रायपुर में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। शनिवार को रायपुर में दिन का तापमान 40.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह प्रदेश में सबसे अधिक रहा। यह सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 4.7 डिग्री अधिक था।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button